Header Ads

History of the Computer ,कंप्यूटर का इतिहास


       कंप्यूटर का इतिहास

     (History Of computer)

नमस्कार दोस्तों, आप सभी जानते है की आज का युग कंप्यूटर का युग है और आज कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, आज हम छोटे कामों से लेकर बड़े - बड़े काम कंप्यूटर के माध्यम से करते है चाहे वह पढाई से सम्बंधित हो चाहे वो खेल हो,मनोरंजन हो  या ऑनलाइन सामान खरीदना हो हर काम हम कंप्यूटर पर करते है |
लेकिन आप कंप्यूटर के इतिहास के बारें में जानते है की ये कहाँ से आया और इसे कब और किसने बनाया ,
अगर आप इसके बारें में नहीं जानते तो आज मैं आपको कंप्यूटर के इतिहास के बारें में इस पोस्ट के माध्यम से बिस्तर से बताने जा रहा हूँ आशा करता हूँ की आपको मददगार शाबित होगा |



कंप्यूटर क्या है (What is computer)?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसके माध्यम से हम किसी भी प्रकार के गणितीय गणनाए आसानी से हल कर सकते है और किसी भी काकाम को घंटो की जगह कुछ सेकंड्स में ही कर सकते है |
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है कंप्यूटर की उत्पति अंग्रेजी भाषा के compute शब्द से हुयी जिसका शाब्दिक अर्थ है गणना करना अर्थात इससे स्पष्ट हो जाता है की सबसे पहले कंप्यूटर का विकास गणितीय गणनाए करने के लिए किया गया था |

कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है ?


चार्ल्स बैबेज जो ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज इंग्लैंड के एक विद्यार्थी थे जो  एक अंग्रेजी बहुश्रुत थे वह एक गणितज्ञ, दार्शनिक, आविष्कारक और यांत्रिक इंजीनियर थे, जो वर्तमान में सबसे अच्छे कंप्यूटर प्रोग्राम की अवधारणा के उद्धव के लिए जाने जाते हैं या याद किये जाते है। और ये दुनिया के पहले कंप्यूटर का निर्माण किये इसके उपलक्ष्य में चार्ल्स बैबेज को "कंप्यूटर का पिता" माना जाता है |
चार्ल्स बैबेज ने 19वीं सदी में दुनिया को कंप्यूटर शब्द से परिचित कराया और इन्होने एक anlytic engine का निर्माण किया जिसके माध्यम से कंप्यूटर पर आज काम कर पा रहे है |

Computer System


कंप्यूटर की पीढ़ी (Generation of computer)


कंप्यूटर को मुख्यतः पांच पीढ़ी में बाटा गया है इसके अलग अलग पीढ़ी के अलग अलग विवरण है क्युकि अलग अलग पीढ़ी में अलग अलग उपकरण का उपयोग किया गया है |
1.    कंप्यूटर की पहली पीढ़ी (1946-1959)
2.    कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी (1959-1965)
3.    कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी (1965-1971)
4.    कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी (1971-1980)
5.    कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी (1980 से अब तक )


कंप्यूटर की पहली पीढ़ी(First generation of computer )

Based on Vacuum tube 

कंप्यूटर  के पहली पीढ़ी का दौर 1946 - 1959 ई. तक चला | कंप्यूटर के इस दौर मे वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग किया जाता था जिसके कारण इस समय के कंप्यूटर का आकर बहुत बड़ा हुआ करता था  एक कंप्यूटर लगभग एक रूम के बराबर होता था तथा इसको एक स्थान से दुसरे स्थान आसानी से नही ले जाया जा सकता था | यह कंप्यूटर  केवल गणितीय गणनाए करने के लिए सक्षम था इस कंप्यूटर के माध्यम से केवल सीमित समस्याओं  का ही समाधान किया जा सकता था | इस पीढ़ी का कंप्यूटर बड़ा होने के कारण टूटने फूटने की सम्भावना ज्यादा होती थी  तथा यह कंप्यूटर  गर्म बहुत ज्यादा होता था |


कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी (Second generation of computer)

Based on Transistor

कंप्यूटर के दूसरी पीढ़ी का दौर 1959 - 1965 तक चला | इस पीढ़ी के कंप्यूटर में ट्रांसिस्टर का उपयोग किया जाने लगा जिसके कारण कंप्यूटर का आकर पहले पीढ़ी के अपेक्षा कम हो गया एवं कंप्यूटर की गति भी बढ़ गयी | इस पीढ़ी के कंप्यूटर का उपयोग अब बहुत देश अपने सेना के लिए करने लगे | इस पीढ़ी का कंप्यूटर पहले पीढ़ी के अपेक्षा काफी शक्तिशाली हो गया तथा इस पीढ़ी के कंप्यूटर में कोबोल ,पास्कल आदि कंप्यूटर भाषाओ का उपयोग किया जाता था | ये वैक्यूम ट्यूब के  
अपेक्षा कम विजली का उपयोग करते थे  तथा कार्य करने की गति ज्यादा  थी |

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी (Third generation of computer)

Based on Integrated Circuit(IC) 


कंप्यूटर के तीसरी पीढ़ी का दौर 1965-1971 तक चला | इस पीढ़ी के कंप्यूटर में इंटीग्रेटेड सर्किट का उपयोग किया जाने लगा जिसके कारण कंप्यूटर का आकर बहुत छोटा हो गया एवं कंप्यूटर की गति औरों की अपेक्षा बहुत ज्यादा बड गयी तथा यह डाटा स्टोर करने के लिए मैग्नेटिक डिस्क का उपयोग करने लगे | इस पीढ़ी का कंप्यूटर हर जगह उपयोग किया जाने लगा तथा इस पीढ़ी का कंप्यूटर लगभग हर काम के लिए जरूरत पड़ने लगा और इस कंप्यूटर का उपयोग होने लगा | इस पीढ़ी में यह कंप्यूटर बहुत जरुरत मंद साबित हुआ |

कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी (Fourth generation of computer)

Based on Microprocessor 


कंप्यूटर के चौथी पीढ़ी का दौर 1971-1980 तक चला | इस पीढ़ी के कंप्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाने लगा जिसके कारण कंप्यूटर का आकर एकदम से छोटा हो गया  एवं यह कंप्यूटर विजली बहुत ही कम लेता था और इसकी कार्य करने की गति बहुत ज्यादा हो गयी  जिससे कंप्यूटर पर काम करना बहुत ही आसन हो गया और इस पीढ़ी के सिम्पुटर में ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाने लगा जैसे UNIX OPERATING SYSTEM और डाटा स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क , फ्लोपी डिस्क , मैग्नेटिक डिस्क ,आदि का उपयोग किया जाने लगा जिससे डाटा स्टोर करने की क्षमता बहुत ज्यादा बढ़ गयी | और इस पीढ़ी के कंप्यूटर को हम एक स्थान से दुसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते है |


कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी (Fifth generation of computer)

Based on artificial intelligence(AI)


पांचवी पीढ़ी का कंप्यूटर 1980 से अब तक चलता आ रहा है एवं इस कंप्यूटर को आधुनिक कंप्यूटर भी भी कहा जाता है इस कंप्यूटर में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है  जिसके कारण  आज इस कंप्यूटर में वो सब कुछ है जो आप सोच रहें है आज आप जो भी सोचह सकते है वो कंप्यूटर पर उपलब्ध है जो भी कम करवाना हो वो कंप्यूटर पर मुमकिन है | किसी बड़े से बड़े कम को कुछ सेकंड्स में आसानी से करवा सकते है | आज का कंप्यूटर बहुत सक्तिशाली हो गया है |



2 टिप्‍पणियां:

rusm के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.